फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण की शिकायत 112 पर करें परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में डीजे या लाउडस्पीकर खलल डाले तो 112 पर कॉल कर पुलिस से शिकायत की जा सकती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर डीजे या लाउडस्पीकर तुरंत बंद करा देगी। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर यह सख्ती की गई है।
विज्ञापन

अगर कोई परीक्षार्थी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा के साउंड से परेशानी की शिकायत करता है तो उसे भी धीमा कराया जाएगा। पुलिस पहले डीजे या लाउडस्पीकर बजाने वालों को समझा कर बंद कराने की कोशिश करेगी। न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी न मानने पर हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस महानिदेशक हितेंद्र अवस्थी ने 31 मार्च तक यह अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी यूपी 112 मोहम्मद सैय्यद अब्बास ने बताया कि पीआरवी वैन के प्रभारी ऐसी शिकायतों पर तत्काल पहुंच कर समस्या का समाधान कराएंगे।
अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी सुनील कुमार ने एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। रात में दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है लेकिन देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से दिक्कत आती है। बेटी पूरी रात सो नहीं सकी। सुबह उसे दवा खिलाकर पेपर देने भेजना पड़ा। एडीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें