फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि में 14 नवंबर से होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होंगी। विवि की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाओं में स्नातक प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें वर्तमान में संचालित एवं पूर्व से संचालित विषम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की मुख्य और बैक पेपर परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.csjmu.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, विषम सेमेस्टर की सामान्य परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। इनका परीक्षा पैटर्न लिखित (सब्जेक्टिव) होगा तथा परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। हालांकि विधि पाठ्यक्रम की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी और इनकी अवधि तीन घंटे होगी। माइनर प्रश्नपत्र, को-करिकुलर और वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रारूप में कराई जाएंगी।

माइनर एवं को-करिकुलर विषयों की परीक्षा अवधि एक घंटा 30 मिनट, वोकेशनल विषयों की परीक्षा अवधि एक घंटा निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा है कि वे अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करने के लिए 22 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया है। संबंधित महाविद्यालय निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी coeeofficecsjmu.ac.in पर भेज सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें