कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि विवि में दस जुलाई के बाद परीक्षाएं होंगी। मुख्य सचिव उच्च शिक्षा से 30 जून के बाद शिक्षण संस्थानों को परीक्षा कराने के निर्देश मिलने का बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।
प्रो. गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम 10 दिन का समय चाहिए होगा। अंतिम साल के छात्रों की परीक्षाएं पहले होंगी। केंद्रों का भी निर्धारण जल्द से जल्द होगा और संशोधित स्कीम भी जल्द जारी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहा कि शासन को ऑनलाइन परीक्षाओं, प्रमोट करने समेत कई प्रपोजल दिए गए थे, हालांकि शासन ने परीक्षा के लिए कहा है। संस्थान इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।