शहीद के घर पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री
यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव कानपुर के जाजमऊ स्थित शहीद कैप्टन आयुष यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले कैप्टन आयुष के माता-पिता से मुलाकात की। उनसे बातचीत की। तकरीबन आधा घंटा अखिलेश वहां डटे रहे।
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से आयुष का शव आर्मी की गाड़ी से उनके जाजमऊ स्थित निवास 165, डिफेंस कॉलोनी पर लाया जाएगा। घर पर अंतिम दर्शन के बाद सिद्धनाथ घाट के लिए रवांना होंगे। फिर वहां पहुंचकर सेना द्वारा पूरे सम्मान के साथ उन्हें मुखाअग्नि दी जाएगी। कैप्टन आयुष यादव के घर नेताओं का तांता लगना शुरू हो गया है। बड़े-बड़े नेता शहीद के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंच रहे है। सुबह से वहां भारी भीड़ जुटी है।
सबसे पहले वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल पहुंचे। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बयानबाजी करने के बजाय ठोस कदम उठाए। आतंकी घटनाओं के होने का कारण केंद्र सरकार की नीतियां हैं जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की बयानबाजी का ही असर है जो सरहदों पर हमले बढ़ रहे हैं। सरकार ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।
उनके बाद वहां कानपुर के पूर्व डिप्टी मेयर पीएन राय भी पहुंचे। उन्होंने कैप्टन आयुष की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। मीडिया के सामने उन्होंने किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं की।
इसके बाद अखिलेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा सरकार को वार्ता के साथ अपनी ताकत का भी एहसास कराना चाहिए। अपने इस कथन से उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा।
इसके अलावा उन्होंने कहा परिवार को लाभ दिलाने के लिए सपा सरकार ने जो नीतियां बनाई है उस पर भी वर्तमान सरकार को काम करना चाहिए। इससे शहीदों के परिवारों को सहायता मिलेगी।