केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान एवं रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उससे चौदह लाख रुपये खर्च कराए गए।
रकम मांगने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। सांसद साध्वी ने महिला के आरोप को निराधार बताया है। कहा कि मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शहर कोतवाली के रूरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रामकिशन पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।