फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रोमियम प्रभावित क्षेत्र में हर व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 05 Feb 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर व इसके मजरों में क्रोमियम, मर्करी व फ्लोराइड जैसे भारी तत्वों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग एनजीटी के निर्देश पर अब खानचंद्रपुर के तीनों मजरों में प्रत्येक परिवार की स्क्रीनिंग कर जानकारी जुटाएगा। जिम्मेदारों की ओर से टीमों का गठन किया गया है। सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर रनियां में भारी तत्वों के प्रकोप के रोकथाम को लेकर पिछले सप्ताह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर नगर में बैठक हुई थी। जिसमें विशेषज्ञों की ओर से भारी तत्वों से प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह की ओर से दिए गए निर्देश पर खानचंद्रपुर के मजरा यादव पुरवा, पाल पुरवा व चौहान पुर्वा के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यादव पुरवा में सीएचओ उवैद गौरी तहा, बीएचडब्लू मानवी, संबंधित आशा व संगिनी को शामिल किया गया है। पाल पुरवा में सर्वे के लिए डॉ. अजय गोस्वामी, सुनील कुमार व संबंधित आशा, संगिनी और चौहान पुरवा के लिए डॉ. पायल रिंकू, बीएचडब्लू पिंकी कटियार व संबंधित आशा और संगिनी को टीम में शामिल किया गया है। टीम जल्द ही सर्वे शुरू करेगी। इसमें एक-एक परिवार की चार पन्नों की रिपोर्ट तैयार कर बीमारी, बाहरी लक्षण, पानी के रंग, अब तक हुई जांच आदि का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें