फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरह के कैंसर की जांच 27 को

Sun, 26 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
कर्क राशि
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर के ब्लॉक स्थित मधुलोक हॉस्पिटल में 27 जून को हर तरह के कैंसर की फ्री जांच होगी। जिन्हें कैंसर हो या कैंसर का शक हो वह कैंप में जरूर आएं। हर आयु के लोगों की जांच होगी। मुंबई के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ व सर्जन और हाल ही में साउथ कोरिया से रोबोटिक्स कैंसर सर्जरी का प्रशिक्षण लेकर लौटै डॉ. विष्णु अग्रवाल व उनकी टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के तत्वावधान में लग रहे कैंप में सभी तरह के कैंसर के पुराने और नए मरीज देखे जाएंगे। 
शिविर के संबंध में यहां कर सकते हैं संपर्क
d मुंबई टीम के नेत्रपाल - 9458060436, 9520114629
d मधुलोक अस्पताल - 9839912682 d 
अमर उजाला आफिस - 9675201412 d एसएमएस करें - 9759393000
मुझ गरीब पर तो खुदा की रहमत हो गई
कुछ साल पहले दांत में समस्या हुई थी तो एक डॉक्टर ने निकाल दिया था। धीरे-धीरे सूजन होने लगी। रुपये नहीं थे तो किसी डॉक्टर को नहीं दिखाया। बाद में एक डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कैंसर का शक जताया। लगा कि अब मरना तय है लेकिन डॉ. विष्णु अग्रवाल ने बचा लिया। मुझ गरीब पर खुदा की रहमत हुई है। -नसरीन, उम्र 45 साल, कर्नलगंज  
डॉक्टर साहब मिले तो जिंदगी मिल गई
मैंने तो 17-18 साल पहले गुटखा खाना छोड़ दिया था। कुछ समय से दिक्कत हुई तो शहर की एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने कई जांचें लिख दी। इतने रुपये नहीं थे तो घर बैठ गया। मार्च में ‘अमर उजाला’ में डॉ. विष्णु अग्रवाल के कैंप की जानकारी मिली तो वहां पहुंचा। डॉक्टर साहब ने मुंबई बुलाया और ऑपरेशन किया। -सुबोध अवस्थी, उम्र 45 साल, नौबस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें