फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 11 से सम सेमेस्टर परीक्षाएं, सात तक भरें परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि की सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले स्नातक स्तर के छात्रों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से कोर्स का चयन, ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के साथ परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात मार्च है। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले साल की तरह इस बार छात्रों को फार्म भरने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए महाविद्यालयों के प्राचार्यों को विशेष सतर्कता बरतने और छात्रों की सहायता करने के निर्देश दिए दिए हैं।
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। संस्थागत, भूतपूर्व और बैक पेपर के छात्र-छात्राओं को भी इसी प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। पिछले सत्रों में समर्थ पोर्टल पर फार्म भरने में कई त्रुटियां सामने आई थीं, जिससे छात्रों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस बार ऐसी समस्याओं से बचने के लिए महाविद्यालयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार यदि किसी छात्र का परीक्षा फार्म महाविद्यालय की ओर से सत्यापित कर दिया गया है तो उसका परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा करने की जानकारी समर्थ पोर्टल के फी मैंडेट सेक्शन में उपलब्ध चेक बटन से प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बैक पेपर शुल्क का भुगतान करने के बाद रेगुलर फार्म में किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
इस लिए महाविद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र की ओर से रेगुलर और बैक पेपर से संबंधित सभी विवरण सही ढंग से भरे गए हों। यदि किसी छात्र के आवेदन में सबमिशन के बाद संशोधन की आवश्यकता हो और बैक पेपर का भुगतान न किया गया हो तो महाविद्यालय को छात्र के स्टूडेंट कोर्स और परीक्षा फार्म दोनों में आवश्यक संशोधन कर फिर वेरिफाई करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें