फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिफ्टिंग के बाद भी गड़बड़ रहा सर्वर, हुईं सिर्फ 36 रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। निबंधन कार्यालय के पोर्टल को एनआईसी से जोड़ने के बाद भी बुधवार को रजिस्ट्री करने की रफ्तार धीमी रही। जिले के सभी कार्यालय में 36 रजिस्ट्रियां ही हुईं। शासन स्तर से पोर्टल को मेघराज क्लाउड सर्वर से हटाकर नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड सर्वर (एनजीसी) में शिफ्ट करने के बाद भी बीच-बीच में सर्वर गड़बड़ होता रहा।
विज्ञापन


जब से क्रेता- विक्रेता के मोबाइल से ओटीपी वाली नई व्यवस्था शुरू हुई थी तब से सर्वर काफी खराब हो गया था। एक रजिस्ट्री करने में 30 से 40 मिनट का समय लग रहा था। जनता की समस्या को देखते हुए सर्वर बदलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शनिवार से मंगलवार तक रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई थी। बुधवार को कार्यालय खुला तो रजिस्ट्री कराने के लिए लोग पहुंचे। सदर तहसील के चारों निबंधन कार्यालय में 28 रजिस्ट्रियां हुईं। शेष आठ रजिस्ट्रियां बिल्हौर, घाटमपुर और नर्वल में हुईं। सब रजिस्ट्रार विजय प्रकाश ने बताया कि पहले से सर्वर की रफ्तार बढ़ी है लेकिन बीच-बीच में यह डाउन होता रहा। आवेदन कम होने की वजह से रजिस्ट्री कम हो सकी हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें