फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Fire: पांच झोपड़ियों में लगी आग, सारी गृहस्थी जलकर हुई राख, नहीं पहुंच सकी थी फायर ब्रिगेड

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

मंगलवार सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आग ने अनार नाथ, बंटू नाथ, राकेश नाथ व अमेना देवी की झोपड़ी को एक-एक कर अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
झोपड़ी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के पसैया में मंगलवार सुबह एक झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में आसपास बनीं चार झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बचाव के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड के घटनास्थल तक न पहुंच पाने के चलते आग बुझाने में समस्या हुई।

विज्ञापन

पसैया निवासी टिंकू की झोपड़ी में मंगलवार सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आग ने अनार नाथ, बंटू नाथ, राकेश नाथ व अमेना देवी की झोपड़ी को एक-एक कर अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान लोगों ने आग बुझाने के साथ पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। आग लगने के आधा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव की गलियां संकरी होने के चलते घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इससे आग पर काबू पाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

लोगों ने बाल्टियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से अनार नाथ की झोपड़ी में रखे 50 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं अन्य लोगों की झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। घटना की जानकारी पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आग लगने के संबंध में पीड़ितों से पूछताछ की। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल अजीत यादव ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। बताया जा रहा है कि आग से अनार नाथ का करीब एक लाख और बाकी पीड़ितों का 20-20 हजार रुपये के करीब नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जोड़े रुपये भी जल गए
आग लगने से अनार नाथ के परिवार के सिर से छत छिन गई। पीड़ित ने रो-रो कर बताया कि उसकी बेटी 13 साल की है। बेटी के बड़ी होने पर उसकी शादी में कर्जा न लेना पड़े। इसलिए वह रुपये जोड़ रहा था। उसके जोड़े हुए 50 हजार रुपये भी आग से जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें