फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रुपये लेने के बाद भी बिजली कनेक्शन में सुस्ती, दो गांवों की जलापूर्ति ठप

Mon, 28 Jul 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भाऊपुर व सबलपुर में जलापूर्ति बिजली कनेक्शन की लेटलतीफी की भेंट चढ़ गई है। आबादी में 11 केवी तार खींचने के विरोध पर अब बिजली निगम ने भाऊपुर में केबल लाइन के लिए रिवाइज इस्टीमेट दिया है। करीब एक साल से लोग नलकूप संचालित होने की आस लगाए हैं। सबलपुर में कार्यदायी संस्था से रुपये लेने के बाद भी बिजली निगम पांच माह से हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन

हर घर में नल से जल कार्यक्रम के तहत गांवों में पाइप पेयजल योजना से जलापूर्ति की जानी है। भाऊपुर गांव में करीब दो करोड़ रुपये से पाइप लाइन डाली जानी है। 75 किलोलीटर की टंकी निर्माणाधीन है। नलकूप तैयार है। करीब पांच सौ घरों में जलापूर्ति की जानी है। मगर एक साल से यहां बिजली लाइन न बनने से नलकूप ठप है और घरों में टोटी से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
कार्यदायी संस्था की ओर से इस्टीमेट धनराशि 3.90 लाख रुपये बिजली निगम को 30 अगस्त 2024 को दिए गए थे। पोल लगाने का काम शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने घरों के पास तारों की 11 केवी लाइन बनाने का विरोध शुरू कर दिया। तीन महीने बाद बिजली निगम ने विकल्प सुझाया। इसपर केबल डालने पर सहमति बनी। अब रिवाइज इस्टीमेट दिया गया है। इसमें पेयजल योजना की कार्यदायी संस्था को बिजली निगम को करीब ढाई लाख रुपये और देने हैं। अब यह धनराशि भुगतान होने पर ही बिजली निगम केबल डलवाने का काम कराएगा।
विज्ञापन

यहां करीब पांच सौ घरों की आबादी एक साल से टोटी से जलापूर्ति की आस लगाए है। इसी प्रकार संदलपुर ब्लॉक के सबलपुर गांव में 75 किलोलीटर की टंकी 2.18 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। 564 घरों में टोटी से पानी दिया जाना है। नलकूप बनकर तैयार है। टंकी निर्माण का कार्य धीमा है। इधर नलकूप संचालन के लिए बिजली लाइन बनाकर कनेक्शन दिए जाने की मांग पर बिजली निगम ने कार्यदायी संस्था को 3.60 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया। इस पर 22 फरवरी 2025 को इस्टीमेट की धनराशि बिजली निगम को दे दी गई। मगर पांच माह बाद भी बिजली लाइन नहीं बन सकी। निर्माण जरूरत के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं होने पर टंकी का निर्माण की अधर में है। इधर नलकूप से घरों में जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
..............
भाऊपुर व सबलपुर में बिजली कनेक्शन नहीं होने से दोनों पेयजल योजनाओं के नलकूप ठप हैं। इस्टीमेट की धनराशि भुगतान के बाद भी पांच माह से सबलपुर में बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। वहीं भाऊपुर में अब रिवाइज इस्टीमेट दिया गया है। इसकी धनराशि भुगतान करने के बाद ही यहां कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। - अनिल मिश्र, प्रोजेक्ट मैनेजर जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड
............
भाऊपुर में बिजली कनेक्शन के लिए पोल लग चुके हैं। आबादी में 11 केवी तार खींचने के विरोध की वजह से अब केबल डालने का इस्टीमेट पेयजल की कार्यदायी संस्था को दिया गया है। भुगतान होने पर कनेक्शन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। - आरके सिंह, एक्सईएन कानपुर ग्रामीण
............ सबलपुर में खेतों से होकर बिजली लाइन बनाई जानी है। बारिश से अब खेतों में पानी भरा है। इसके पहले अग्रिम जमा योजना का टेंडर नहीं हुआ था। इधर पिछले दिनों ही डिपाजिट स्क्रीम में ठेकेदार तय हो सका है। इस वजह से देरी हुई है। खेतों में पानी सूखने पर बिजली लाइन बनाई जा सकेगी। - आलोक प्रकाश, एक्सईएन पुखरायां
.............
दो माह में नहीं बदला आंधी में टूटा पोल, तीन सौ घरों की जलापूर्ति ठप
कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक के जसवंतपुर में पेयजल योजना का काम पूरा है। करीब तीन सौ घरों में टंकी से जलापूर्ति की व्यवस्था है। आंधी में दो माह पूर्व एक बिजली पोल टूट गया था। यह पोल बिजली निगम अब तक बदल नहीं सका है। इसकी वजह से घरों की टोंटियां सूखी हैं। जरूरत का पानी लोग दूर लगे हैंडपंप से भरकर लाने को मजबूर हैं। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल मिश्र ने बताया कि आंधी में टूटा पोल बदलवाने के लिए लगातार बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। मगर पोल बदल नहीं सका है। एक्सईएन झींझक एसके धीरानन ने बताया कि तीन दिन में टूटा पोल बदलवाकर पेयजल योजना की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें