फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 24 घंटे बीतने के बाद भी हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Sat, 07 Nov 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी में बृहस्पतिवार शाम को दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक पीठ में गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में युवक के पिता ने तीन लोगों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

दुआरी निवासी किशन पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके भाई शिशुपाल सिंह ईंट कारोबारी हैं। बृहस्पतिवार शाम को बेटा आशीष भाई के साथ गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास मौजूद था। बेटा सड़क किनारे खड़े होकर भट्ठे के मुनीम अरविंद सिंह से बातचीत कर रहा था। तभी वहां गांव के घनश्याम उर्फ छोटू शुक्ला, हेमंत शुक्ला व मान सिंह का पुरवा निवासी अजय सिंह उर्फ तन्नू एक बाइक पर सवार होकर आए और बेटे के साथ गाली-गलौज करने लगे। बेटे ने विरोध किया तो तीनों ने बेटे के ऊपर फायरिंग कर दी।
पीठ में बायीं ओर गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुन वह लोग आशीष को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मुकदमों में उनका बेटा गवाह व वादी है, इसकी रंजिश के चलते बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश में टीमें लगी हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें