फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन जूलूसों में गुलाल उड़ाने के बहाने राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़

Fri, 16 Sep 2016 01:26 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में गणपति विसर्जन जूलूसों से जहां-तहां जाम तो लगा ही साथ ही साथ महिलाओं के साथ राह चलते छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुई। कई जगह युवकों ने आसपास से गुजर रही महिलाओं और लड़कियों पर जानबूझकर गुलाल फेंका। इस पर जिस किसी महिला ने विरोध जताया, उसे झुंड का झुंड दबंगई दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर धमकाने लगा।
विज्ञापन


गणपति प्रतिमा विसर्जन के मौके पर कई जगह युवक अश्लील हरकत करते पाए गए। ऐसे में महिलाएं और युवतियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भीड़ के सामने व्यवस्था और सुरक्षा के नाम पर तैनात पुलिस पंगु नजर आ रही थी।     यही नहीं विसर्जन जूलूसों से शहर की सड़कों पर लंबा जाम भी देखने को मिला। किदवई नगर से नयापुल, बाबादेवी से अफीम कोठी, गोविंद नगर पुल, सीटीआई चौराहे से दादानगर पुल और विजय नगर तक जाम लगा। जुलूस में शामिल लोग नियम-कानून के विपरीत वाहन चलाते रहे।
विज्ञापन
  बाबूपुरवा थाने के सामने एक बाइक पर सवार पांच युवकों को पुलिस ने रोका तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। उनके पक्ष में जुलूस में शामिल महिलाएं भी पुलिस से भिड़ गईं। पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया। इसी तरह कई जगह टोका-टाकी करने पर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों में कहासुनी हुई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें