इटावा जिले के इकदिल में नग्ला तलब गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। पत्नी ने दो दिन पहले किसी से झगड़ा होने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव नगला तलब निवासी नीरज जाटव (38) पुत्र राजाराम शनिवार की दोपहर में घर से निकला था। शाम करीब साढ़े चार बजे उसका शव गांव के बाहर बगिया में शहतूत के पेड़ के नीचे पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों शव घर ले गए और शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने परिजनों से पूछताछ के साथ साक्ष्य जुटाए। पत्नी सरिता ने बताया कि शुक्रवार को नीरज का किसी से झगड़ा हो गया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हार्टअटैक का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो सकेगा।