फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शराब पीने से मना करने पर युवक फंदे पर लटका, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 19 Jun 2023 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कमलेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा जिले के ताखा में परिजनों के शराब पीने से मना करने पर युवक फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों ने गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रविवार रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के रिंकू ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे चचेरा भाई कमलेश कुमार (40) नशे की हालत में घर पहुंचा तो परिजनों ने शराब पीकर आने पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


युवक ने नशे में ही कमरे में जाकर अंदर से गेट बंद करके फंदे पर लटक गया। परिजनों ने गेट तोड़कर फंदे से उतारा और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविवार रात कमलेश ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें