फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कमरे की कच्ची दीवार गिरने से चार बच्चे दबे

Mon, 19 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 23) दीवार गिरने के बाद पड़ा कमरे का मलबा। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 24) कमरे में दबकर घायल हुए बच्चे। संवाद
जगमोहनपुर भिटारा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के जगमोहनपुर भिटारा गांव में कमरे की कच्ची दीवार गिरने से चार बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची अहेरिपुर पुलिस ने बच्चों को सीएचसी महेवा भेजा, वहां से एक बच्ची को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जगमोहनपुर भिटारा गांव में देवचंद का कच्चा घर है। रविवार सुबह करीब 11 बजे घर के पीछे हिस्से में पक्की दीवार का निर्माण करा रहे थे। प्लास्टर के बाद दीवार की पानी से तराई की जा रही थी, जिससे बगल में कच्चे कमरे की दीवार नमी के कारण भरभराकर ढह गई। कमरे में खेल रहे भारती (16) पुत्री देवचंद, निहारिका (07) पुत्री नीरज, रुचि (10) पुत्री राजेश और अभिषेक (18) पुत्र लालबहादुर दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से रुचि को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन बच्चों के मामूली चोटें आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। सूचना पर सीओ भरथना विवेक जावला ने घायल बच्चों का हाल जाना। एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना पर राजस्व की टीम को भेजकर मौका मुआयना कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें