फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शादी से इन्कार पर युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल की, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 09:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर में एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने औरैया के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर औरैया के एरवाकटरा के पुनावर निवासी आलोक कुमार पर इसका आरोप लगाया है। युवती और आरोपी के बीच करीब दो वर्षों से बातचीत और संपर्क था। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर आरोपी ने नाराज होकर फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। इसके बाद भी वह लगातार धमकी देता रहा। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें