फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लगाया फंदा, दो भाइयों पर 20 लाख मांगने का आरोप, वीडियो में कही ये बात

Thu, 11 Dec 2025 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भरथना में ब्लैकमेलिंग और 20 लाख रुपये मांगने से मानसिक रूप से प्रताड़ित युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने जान देने से पहले चार वीडियो वायरल किए हैं, जिसमें उसने दो भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर एक युवक फंदे पर लटक गया। जान देने से पहले युवक ने चार वीडियो वायरल करके दो भाइयों पर ब्लैकमेल करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बुधवार रात अभिषेक उर्फ छोटे (22) निवासी मोहल्ला पुराना भरथना का शव रिश्तेदारों के एक हाते में फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। युवक ने जान देने से पहले चार वीडियो वायरल किए हैं। इनमें खुद का मौत का जिम्मेदार कस्बे के ही दो भाइयों को बताया है। उन पर ब्लैकमेल करके 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



कुछ देर में अभिषेक फंदे पर लटक गया

मृतक के चाचा व पूर्व सभासद महेंद्र पाल भूरे ने बताया कि भतीजा अभिषेक उर्फ छोटे ने जान देने पहले मोबाइल पर कुछ वीडियो बनाकर अपने भाई  सोनू को भेजे थे। कुछ देर बाद वीडियो देखने के बाद उसके भाई से अभिषेक से बात कर समझाया और परिजनों को जानकारी दी। हालांकि इस बीच कुछ देर में अभिषेक फंदे पर लटक गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें