फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी व ससुराली करते थे प्रताड़ित…इंजीनियर फंदे से लटका, कहा- न्याय न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना

Sun, 20 Apr 2025 06:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Suicide News: वीडियो में मोहित कह रहा है कि यदि उसे इंसाफ न मिले, तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। वीडियो मिलते ही परिजन उसकी तलाश में जुटने के साथ पुलिस को जानकारी दी। सर्विलांस से मिली मोबाइल की लोकेशन से पुलिस होटल तक जा पहुंची, तो कमरे में इंजीनियर का शव फंदे पर मिला।
विज्ञापन
होटल में जांच करती पुलिस और मोहित की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Engineer Suicide In Etawah: इटावा जिले में पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान कंचौसी के युवा इंजीनियर मोहित ने इटावा के एक होटल में शनिवार सुबह चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी वायरल किया था। इसमें उनसे पत्नी व ससुरालीजनों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की दर्दनाक दास्तां बयां की है। सास पर पत्नी का गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन

दिबियापुर थाना के गांव पुरवा प्रसाद निवासी इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (33) का परिवार कंचौसी कस्बे में रहता है। वह पुणे महाराष्ट्र स्थित एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। शनिवार को मोहित ने इटावा रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित जौली होटल में चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले सुबह 5:59 बजे उसने एक वीडियो बनाकर अपने छोटे भाई टोनू यादव को भेजा।

नहीं बर्दाश्त कर पाया मानसिक प्रताड़ना
इसे व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। इसमें मोहित कह रहा है कि जबतक यह वीडियो आप लोगों को मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा। काश कि कोई लड़कों के लिए कानून होता तो वह ऐसा कदम नहीं उठाता। वह अपनी पत्नी व उसके परिवार की मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया। पत्नी का बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक पद पर चयन होने पर उसकी मां ने पत्नी का गर्भपात करवा दिया और उसके जेवर अपने पास रख लिए।

पत्नी के पिता ने पुलिस से झूठी शिकायत की
जिस पर उनका कोई अधिकार नहीं था। पत्नी ने धमकी दी कि प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की, तो वह दहेज के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। जबकि उसकी शादी बिना शर्त के हुई थी। वह दोनों सात साल के रिलेशन में थे। पत्नी के पिता ने पुलिस से झूठी शिकायत की, उसके भाई ने फोन कर धमकी दी। पत्नी हर दिन क्लेश करती थी, इसमें उसके परिवार ने भी साथ दिया।

कहा- न्याय न मिले, तो अस्थियां नाली में बहा देना
वीडियो में इसके बाद वह कह रहा है कि यदि उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। वीडियो मिलते ही परिजन उसकी तलाश में जुटने के साथ पुलिस को जानकारी दी। सर्विलांस से मिली मोबाइल की लोकेशन से पुलिस होटल तक जा पहुंची, तो कमरे में इंजीनियर का शव फंदे पर मिला।

कमरे से लैपटॉप व मोबाइल बरामद
पुलिस ने कमरे से इंजीनियर का लैपटॉप व मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पुर्वा प्रसाद आने पर कोहराम मच गया। इंजीनियर के पिता विश्राम सिंह, मां राजेश्वरी, भाई नरसिंह, गब्बर, टोनू, बहन जूली रोने लगीं। इंजीनियर के चाचा मनोज यादव ने बताया कि भतीजा शुक्रवार रात को घर पर कंपनी से फोन आने की बात कहकर पुणे जाने के लिए निकला था।

अभी दर्ज नहीं करवाई है रिपोर्ट
स्टेशन से वह कानपुर-शिकोहाबाद मेमू से रात 9:30 बजे इटावा के लिए निकला था। जाते समय भतीजे ने दो-तीन दिन बाद घर वापस आने की बात कही थी। इसके बाद संपर्क न हो पाने पर परिजन ने तलाश शुरू की थी। सुबह टोनू के फोन में वीडियो आने पर अनहोनी की जानकारी हुई। परिजन ने देर शाम को गांव में ही इंजीनियर का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के चाचा मनोज यादव ने बताया कि परिजन ने मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

गाजियाबाद में हुई थी पहली मुलाकात, शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन
इंजीनियर मोहित की आत्महत्या के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। भतीजे की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी लग गई थी। नौकरी के दौरान उसके मैनपुरी निवासी युवती से नजदीकियां बढीं थी। परिजन की इच्छा न होने के बावजूद भी भतीजे ने 2023 में उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही बहू घर में आए दिन कलेश करती थी।
विज्ञापन

अपना दूसरा मोबाइल रखने के लिए दे गया
वह छह माह से अपने मायके मैनपुरी में रह रही थी। चार दिन पहले भतीजे के घर आने पर बहू को उसके पिता व भाई कंचौसी छोड़ गए थे। शुक्रवार रात को घर से निकलने से पहले भतीजा अपने छोटे भाई टोनू को अपना दूसरा मोबाइल रखने के लिए दे गया था। इसका पासवर्ड आत्महत्या करने से कुछ देर पहले उसने टोनू से साझा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें