अखिलेश यादव के भाई की शादी को लेकर सैफई में की जा रही तैयारियां
- फोटो : amar ujala
इटावा जिले में सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार में आज शहनाई गूंजेगी। उनके चचेरे भाई आर्यन यादव का विवाह संपन्न होगा। इसमें पार्टी के नेताओं के साथ कई अन्य दलों के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को देर रात तक तैयारियां की जाती रहीं। कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 हजार तक लोगों के आने की संभावना है।
ब्लॉक परिसर में उसी हिसाब से इंतजाम किए गए हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए वीवीआईपी अतिथियों के लिए वाटरप्रूफ शानदार पंडाल बनाया गया है। सामान्य लोगों के लिए महोत्सव पंडाल के भीतर आठ अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां भोजन की व्यवस्था रहेगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए सैफई मेला ग्राउंड में इंतजाम किया गया है।