फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Weather: ताखा में आसमानी आफत, 20 मिनट तक गिरे ओलों ने बिछाई 'सफेद चादर', गेहूं की फसल बर्बाद

Sun, 05 Apr 2026 03:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के ताखा क्षेत्र और आसपास के 20 गांवों में रविवार को हुई तेज बारिश और करीब 20 मिनट तक चली भीषण ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
इटावा में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के ताखा तहसील क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर मौसम ने खौफनाक करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ शुरू हुई ओलावृष्टि ने करीब 20 मिनट तक तांडव मचाया। ताखा ब्लॉक के लगभग 20 गांवों में बेर के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी और कटकर रखी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



ओलों की झड़ी देख किसान अपनी आंखों के सामने मेहनत बर्बाद होते देख सहम गए। दोपहर बाद अचानक आसमान में काली घटाएं छाईं और देखते ही देखते ओलों की बौछार शुरू हो गई। फसल हुई जमींदोज: तेज हवाओं और ओलों के प्रहार से गेहूं की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गईं। जिन खेतों में फसल कटने के लिए तैयार थी, वहां दाना झड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें