शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये के साथ भेजा
एंटी करप्शन प्रभारी श्रीकृष्ण मोहन राह के निरीक्षण व अर्चना शुक्ला के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम गुरुवार को जिला पूर्ति कार्यालय पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये के साथ भेजा। जैसे ही कथित तौर पर रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा और दोनों प्राइवेट कर्मचारियों पुष्पेंद्र व धर्म नारायण को पकड़ लिया।
जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली
कार्रवाई के बाद टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। एंटी करप्शन टीम द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत की रकम किस काम के लिए मांगी गई थी और इसमें तीनों की क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही।