ये सामान हुआ है बरामद
यहां दोनों थानों की पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। खुद को घिरता देखकर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही अंकित के हाथ में गोली लग गई। पुलिस की जबावी कार्रवाई में चोर नीरज के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, छह चोरी की बकरियां और कार बरामद की है।
लूट डकैती समेत 18 मुकदमे हैं दर्ज
आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी के फरार साथी की भी तलाश की जा रही है। वहीं बरामद की गई कार की भी जांच हो रही है। वह भी चोरी की होने की आशंका है।
बसरेहर और चौबिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से कार की डिग्गी में चोरी की गई है। छह बकरिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। घायल सिपाही और बदमाश दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। -रामगोपाल शर्मा, सीओ सैफई