फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली, अस्पताल में भर्ती…चोरी का सामान भी बरामद

Wed, 13 Aug 2025 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, बदमाशों की फायरिंग से थानाध्यक्ष भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान मंगलवार रात महेवा के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी। बदमाशों की फायरिंग में थानाध्यक्ष को भी एक  छूकर निकलने से थानाध्यक्ष भी घायल हो गए। घायल बदमाशों के पास महेवा कस्बा में सोमवार की रात हुई चोरी का सामान बरामद हुआ। एक अन्य चोरी की घटना का सामान भी बरामद हुआ। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र सी ओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

मंगलवार की रात बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक महेवा में एक घर में हुई चोरी की वारदात के चलते  बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा-टिलीटिला  मार्ग के पास संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस के रुकाने पर अचानक तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस ने  जवाबी फायरिंग की, जिसमें पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैरों में लगी। वहीं, थानाध्यक्ष  विपिन कुमार मलिक के भी बाएं हाथ में बदमाशों की गोली छूकर निकलने थानाध्यक्ष भी घायल हो गए।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
घायल दोनों बदमाशों व थानाध्यक्ष को उपचार के लिए सीएचसी महेवा ले जाया गया। घायल बदमाशों की पहचान शिवचरन उर्फ बब्लू पुत्र रतीराम और दलजीत पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम फकीरपुरा की मढ़ैया, थाना सहायल, जनपद औरैया के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे महेवा कस्बे के कोरी मुहाल से चोरी का सामान लेकर भाग रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने पर उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मौके से चोरी की दो बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें