घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
इटावा जिले में आगरा-कानपुर हाईवे स्थित मॉर्डन तहसील के पास मंगलवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मैनपुरी के ग्राम नगला देवी निवासी अवधेश, बहन श्रद्धा (23) पत्नी नवाब सिंह निवासी ग्राम विचपुरी थाना वैदपुरा को उसकी ससुराल विचपुरी छोड़ने जा रहा था।
वह मॉर्डन तहसील के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। इससे श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश घायल हो गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।