फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की थमी रफ्तार, साम्हो स्टेशन यार्ड में डाउन लाइन में फ्रैक्चर, यात्री परेशान

Sat, 22 Nov 2025 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: दिल्ली-हावड़ा रूट पर साम्हो रेलवे स्टेशन यार्ड में डाउन रेललाइन में फ्रैक्चर आने से समस्तीपुर स्पेशल और अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें करीब एक घंटे तक रुकी रहीं। इसके बाद उन्हें 20 किमी/घंटा की धीमी रफ्तार से रवाना किया गया।
विज्ञापन
इटावा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट पर साम्हो रेलवे स्टेशन यार्ड में डाउन लाइन में फ्रेक्चर होने से शनिवार सुबह ट्रेनों की रफ्तार थम गई। भरथना रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर स्पेशल व अमृत भारत एक्सप्रेस रुकी। वहीं इटावा जंक्शन, इकदिल में भी कई ट्रेनें खड़ी रहीं। तकरीबन एक घंटे बाद लाइन क्लियर होने पर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को कॉशन लगाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन

फिलहाल, फ्रैक्चर होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित साम्हो रेलवे स्टेशन यार्ड में शनिवार की सुबह डाउन रेललाइन पर फ्रैक्चर होने की सूचना पर दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही 09617 समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह करीब 6:10 डाउन मैन लाइन पर रोका गया।

विज्ञापन

यात्रीगण रहे परेशान
इसे लगभग एक घंटे बाद सवा सात बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान पीछे आ रही 19623 अमृत भारत एक्सप्रेस को डाउन लूप लाइन पर रोककर आधा घंटे बाद रवाना किया गया। ट्रेन के रुकने के दौरान यात्रीगण परेशान रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय जीआरपी व आरपीएफ के ऑन ड्यूटी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें