फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: स्कूल जा रही छात्रा से तीन युवकों ने की छेड़छाड़, उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया, राहगीरों ने बचाया

Tue, 31 Jan 2023 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटावा जिले के बकेवर में स्कूल जा रही छात्रा से तीन युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दो अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव किशोरी पास के ही एक कॉलेज में 12 की छात्रा है। सोमवार सुबह नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में ईंट भट्ठे के पास तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध पर गाली-गलौज कर मारपीट की। पिता ने बताया कि युवकों ने उसे उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। वहां से निकल रहे लोगों ने बेटी को बचाया। पिता ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपितों में एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें