फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पांच माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत, बिलखते रहे दो मासूम, इलाज के लिए आई थी मायके, परिजन बेहाल

Sat, 16 May 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: औरैया की रहने वाली पांच माह की गर्भवती आरती की इटावा के लालपुरा (मायके) में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के गांव लालपुरा में पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

औरैया जनपद के मुरादगंज सेंगनपुर निवासी आरती (37) पत्नी रमेश पिछले करीब 15 दिनों से बीमारी के चलते अपने मायके लालपुरा में रह रही थी। वह पांच माह की गर्भवती थी और उपचार के लिए अपने भाई के पास आई हुई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

शरीर से तेज पसीना निकलते ही हालत बिगड़ी
बताया गया कि उसके शरीर से तेज पसीना निकलने लगा और हालत गंभीर हो गई। घबराए परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बुरा हाल
मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि आरती तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। उसके पति रमेश गुजरात में मजदूरी करते हैं। आरती अपने पीछे छह वर्षीय बेटी कुमकुम और चार वर्षीय बेटे कृष्णा को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें