फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया पत्थर, ट्रेन का शीशा चटका, यात्री सहमे

Thu, 20 Mar 2025 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस से पत्थर टकरा गया। घटना से यात्री सहम गए। चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
ट्रेन का शीशा चटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत होली स्पेशल ट्रेन पर जसवंतनगर बलरई के पास कोच सी-1 पर पत्थर आकर लगा। इससे ट्रेन का शीशा चटक गया। इससे यात्सरी सहम गए। ट्रेन नॉन स्टॉप होने के चलते रुकी नहीं। चालक ने टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंच सहन जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।बृहस्पतिवार को पटना-नई दिल्ली वंदे भारत होली स्पेशल ट्रेन दिल्ली जा रही थी। देर शाम जसवंतनगर के बलरई पहुंची थी। इस दौरान सी-1 कोच से एक पत्थर आकर टकराया। इससे शीशा चटक गया। पायलट और गार्ड ने टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरपीएफ निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह को माैके पर भेजा था। लोगों से पूछताछ की गईए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वंदे भारत होली स्पेशल ट्रेन के सी-1 कोच में जसवंतनगर क्षेत्र में एक पत्थर टकराने की सूचना मिली है। इससे एक शीशा चटक गया है।ट्रेन में पथराव होने की बात झूठ है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें