इटावा पुलिस लाइन स्थित मॉडर्न स्कूल में दो दिन से एंबुलेंस 108 व 102 के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को अचानक भगदड़ मच गई। बता दें कि इसमें पायलट व ईएमटी का चयन होना है। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया का आखिरी दिन होने के चलते मॉर्डन स्कूल में भीड़ उमड़ पड़ी। स्कूल को गेट खुलते ही पहले चयन के लिए आए अभ्यर्थियों में भगदड़ मच गई। भर्ती के लिए आए युवाओं ने गमले फंदकर कक्ष में पहुंचने का प्रयास किया, जिसके चलते कई गमले टूट भी गए।