फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ट्रेन से गिरा बेटा, मां ने हाथ बढ़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बचा न सकी, दर्दनाक मौत

Sun, 04 Jun 2023 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो व बेहाल मां को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना के इकदिल रेलवे स्टेशन के मध्य दिल्ली जाने वाले अप लाइन पर बुआपुरा के पास रविवार की सुबह युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक के गिरते समय मां ने हाथ बढ़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मां की आंखों के सामने गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे के करीब राजकुमार पांडेय (23) निवासी घेऊरिया थाना इटाठी जनपद बक्सर बिहार राज्य से फरीदबाद जा रहा था। अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रेन की बोगी में भीड़ होने की वजह से उनकी पत्नी चंदा देवी और बेटा राजकुमार गेट के पास खड़े थे। उनके बेटे का गेट से हाथ छूटते ही उसने मां को पुकारा।

मां ने हाथ बढ़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गिर गया। इटावा में ट्रेन रुकने पर पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरता देख मां का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के समय रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना पर दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस व ओखा एक्सप्रेस आदि ट्रेन लगभग पांच मिनट रुकीं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन पुलिंग होने पर उतरी महिला यात्री
भरथना। आगरा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री के ट्रेन से नहीं उतरने और ट्रेन चलने पर महिला की चीख पुकार पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकनी पड़ी। जानकारी के अनुसार ट्रेन रविवार को सुबह करीब पौने नौ बजे भरथना में रुकने पर पति समेत अन्य परिजन तो उतर गए लेकिन महिला के उतरने से पहले ट्रेन चल पड़ी थी। चेन पुलिंग होने के बाद ट्रेन से उतरने पर महिला ने राहत की सांस ली। इस वजह से ट्रेन करीब 10 मिनट रुकी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें