फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शिवपाल ने भरथना में की जनसभा, बोले- लोकतंत्र खत्म करना चाहती है भाजपा

Sun, 07 May 2023 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इटावा, मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश में विकास नहीं कराया गया है। तहसील, थाना समेत सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, बेरोजगार किसी का साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने किसी का न साथ दिया और न ही किसी का विकास किया। यह बात रविवार को इटावा जिले के भरथना में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन


कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रविवार को जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि इटावा, मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश में विकास नहीं कराया गया है। तहसील, थाना समेत सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, बेरोजगार किसी का साथ नहीं दिया। बिजली, सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। युवा नौकरी के लिए परेशान हैं।

उन्होंने भाजपा व डिप्टी सीएम पर कटाक्ष कर कहा कि विकास का सपना दिखाने वाले मंत्री का स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में वेंटिलेटर पर है। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती नहीं हो रही है। सपा सरकार में किसानों को बिजली, पानी, व्यापारियों को सुरक्षा, युवाओं को नौकरी दी गई थी। भाजपा सरकार में देश कमजोर हो रहा है। यह लोग संविधान, लोकतंत्र व कानून को भी नही मानते हैं।
विज्ञापन


आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। सभा के दौरान विधायक प्रदीप यादव, राघवेंद्र गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव आदि मौजूद रहे। उधर जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव ने क्षेत्र में आकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर यहां पर भी हमला बोला। इस मौके पर रामवीर सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, प्रो. ब्रजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें