फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: सीएचसी बंद देख नाराज हुए शिवपाल, सीएमओ को फोन कर कहा इसे जल्द चालू कराएं

Fri, 04 Jun 2021 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सीएचसी बंद देख प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का पारा हाई हो गया। उन्होंने सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताई। सीएचसी को जल्द चालू कराए जाने को कहा है
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के ताखा में छह करोड़ की लागत से बनी सीएचसी बंद देख प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का पारा हाई हो गया। उन्होंने सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताई। सीएचसी को जल्द चालू कराए जाने को कहा है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह गुरुवार को सुतियानी मोड़ के पास स्थित एसएस मेमोरियल महाविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मुलाकात की। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्हें हल कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व 36 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुलाकात कर ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंथन किया।

क्षेत्र पंचायतों ने प्रसपा प्रमुख को बताया कि एक साल पहले ताखा सीएचसी बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई है। छह करोड़ की लागत से बनी सीएचसी डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टॉफ के अभाव में बंद पड़ी है। क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ताखा क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रसपा प्रमुख सीएचसी के पास से गुजरे तो वहां ताला बंद देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमओ को फोन कर ताखा सीएचसी चालू न किए जाने की वजह पूछी। साथ ही अस्पताल में बेड और डाक्टरों की व्यवस्था कर सीएचसी जल्द चालू कराने के लिए कहा। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि ताखा में जनता को इलाज के लिए भटकना न पड़े। इसलिए सीएचसी को जल्द चालू कराने के लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। साथ ही शिकायत भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें