खाद की बोरी का वजन होता जा रहा है कम
इस सरकार ने बेइमानी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कहा कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हाे रहा। विरासत के दाखिल खारिज के 10 हजार रुपये किसानों से मांगे जा रहे हैं। खाद भी किसानों को उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कहा कि खाद की कीमत बढ़ती जा रही है, बोरी का वजन कम होता जा रहा है। बोले, बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। गांवों को सिर्फ आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। पूर्व और पश्चिम के जिलों में तो सिर्फ छह घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि सपा सरकार में 24 घंटे बिजली मिलती थी। नौकरियों का बुरा हाल है।
फर्जी वोट न पड़ सकें, सही वोट न कट सकें
आउटसोर्सिंग कर्मियों को कहा कि अब 20 हजार रुपये वेतन देने की बात कही गई है। 14-15 हजार रुपये हाथ में आएंगे। ऐसे व्यक्ति कैसे अपने बच्चों को पढ़ा पाएगा, कैसे उनकी शादियां कर पाएगा। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। इसमें गुजराती कमा रहे हैं। हमारी सरकार में प्रदेश के लोगों का ध्यान रखा जाता है। कहा कि विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी है। फर्जी वोट न पड़ सकें, सही वोट न कट सकें। इसका सभी ध्यान रखेंगे।