फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: कथावाचकों पर रिपोर्ट दर्ज होने का विरोध, पुलिस पर जमकर पथराव…वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, छावनी बना गांव

Thu, 26 Jun 2025 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: महेवा के दादरपुर गांव में कथावाचकों के साथ मारपीट हुई थी। मामले में आयोजकों ने कथावाचकों पर जाति छुपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसका विरोध कर रहे युवकों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विवाद के बाद गांव पहुंची फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के गांव दादरपुर में हुई घटना को लेकर अब आयोजक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोनों कथावाचकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कथावाचकों के पक्ष से कुछ युवकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, जो आयोजकों के गांव पहुंचे थे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और युवकों में कहासुनी हो गई, जिस पर उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को खदेड़ा है। मौके पर कई थानों का फोर्स मौजूद है। 

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
बता दें कि दादरपुर गांव में 21 जून को कथावाचकों के साथ मारपीट होने और उनके सिर मुड़वा दिए थे। इसके वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 23 जून को गांव के दो नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आयोजक पक्ष ने कथावाचकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें