इटावा जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 मार्च के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम के 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण की संभावनाओं के चलते डीएम, एसएसपी ने सोमवार को अस्पताल का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल को पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम अवनीश कुमार राय, एसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, एसडीएम सदर विक्रम, एसडीएम सैफई सुशांत श्रीवास्तव, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम सबसे पहले हवाई पट्टी पर पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने प्रतिकुलपति डा. रमाकांत यादव के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने कहा की बचे काम को कल तक पूरा कर लें। 6 तक पूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।