फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी अलर्ट, डीएम व एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 04 Mar 2024 04:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में 6 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा संभावित है। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 मार्च के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम के 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण की संभावनाओं के चलते डीएम, एसएसपी ने सोमवार को अस्पताल का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल को पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
डीएम अवनीश कुमार राय, एसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, एसडीएम सदर विक्रम, एसडीएम सैफई सुशांत श्रीवास्तव, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम सबसे पहले हवाई पट्टी पर पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने प्रतिकुलपति डा. रमाकांत यादव के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने कहा की बचे काम को कल तक पूरा कर लें। 6 तक पूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें