फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर की कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 08 Aug 2022 05:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में बारिश के चलते सोमवार सुबह एक ग्रामीण के घर की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर गृह स्वामी बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार सुबह पांच बजे बृज किशोर (68) पुत्र राम सिंह घर में ही बने एक कमरे में बंधी गाय को चारा डालने जा रहा था। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर पड़ी।

विज्ञापन


मलबे में वृद्ध दब गया। ग्रामीणों ने दौड़कर परिजनों के साथ मलबे में दबे घायल बुजुर्ग को निकाला। आनन-फानन परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें