फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: चंबल पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
पंजा कुश्ती में मेडल के साथ विजेता खिलाड़ी बाएं से रचना,उमा,व मोनिका। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मद्रास क्रांति के महानायक दादा शंभूनाथ आजाद की स्मृति में हुई चंबल पंजा कुश्ती चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में श्रेया और साक्षी ने स्वर्ण पदक जीते। विजयी 33 खिलाड़ियों को पदक के साथ ट्रॉफी और प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

चंबल परिवार ने भदावर पीजी कालेज बाह में चैंपियनशिप का आयोजन किया। अलग-अलग भार वर्ग में 38 पुरुष और 17 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 45 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण पदक जीता। रौनक सिसोदिया को रजत ओर सुमैया को कांस्य मिला। 55 से 60 किलोग्राम भार सीनियर बालिका वर्ग का स्वर्ण साक्षी ने अपने नाम किया। निशू दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालिकाओं के 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में उमा फौजदार प्रथम, मोनिका पचौरी द्वितीय और रचना चौधरी तृतीय रहीं। 60-65 किग्रा भार में मोहिनी को स्वर्ण, सुरभि को रजत और संध्या को कांस्य मिला।
बालक जूनियर 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम जायद खान, द्वितीय मनीराम और तृतीय चिराग सक्सेना रहे। 55 से 60 किलोग्राम भार में धीरज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। भारत ने रजत और पीयूष ने कांस्य पर कब्जा किया। 50 से 55 किलोग्राम सीनियर वर्ग में विकास ने स्वर्ण, ईशू ने रजत और विशाल कुमार ने कांस्य जीता। 60-65 किग्रा भार में आदित्य तोमर प्रथम, पीयुष द्वितीय और मुकुल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने पहला, मनीष दीक्षित ने दूसरा और आर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70-75 किग्रा भार वर्ग में राजप्रताप भदौरिया पहले, भूरे दूसरे और सूर्य प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। 80-100 किग्रा भार वर्ग में अभय भदौरिया को स्वर्ण, भरत सिंह बघेल को रजत और गोपाल पचौरी को कांस्य पदक मिला। पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि कर्नल गजेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. सुकेश यादव, यूसी शर्मा, निर्भय गुर्जर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

विजतेंद्र गुप्ता, अशोक पाठक, सतीश पचौरी, विनीत तिवारी, अरुण दूबे, अरुण बघेल ने पंजीकरण और वजन किया। दादा शंभूनाथ के परिवार की मुख्तयारी देवी, राधे गोपाल यादव, रमेश भदौरिया, चंबल परिवार के प्रमुख डॉ. शाह आलम राना, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, अर्पित मुद्गल, चंद्रोदय सिंह चौहान मौजूद रहे। संचालन शंकर देव तिवारी ने किया।

पंजा लड़ाती महिला खिलाड़ी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें