फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: घर में घुसे बदमाशों ने की महिला की हत्या, भारी वस्तु से सिर पर किया प्रहार

Sat, 18 Feb 2023 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में घर में घुसे बदमाशों ने भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर के पाठकपुरा गांव में शुक्रवार रात लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। सुबह गांव के लोगों ने घर में जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन


बेगमश्री (45) पत्नी इंदल सिंह शुक्रवार रात घर में अकेले थीं। इनके दो पुत्रों में संदीप कुमार दिल्ली में नौकरी कर रहा है। जबकि छोटा बेटा प्रदीप कुमार कांवर लेकर सिंगरीरामपुर गया था। सुबह गांव के ही गणेश व दिलीप ने जब घर जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी कपिल देव, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता गांव में कुछ दूर खेतों की तरफ गया और फिर भटक गया।

विज्ञापन

पुलिस को ग्रामीणों ने बताया है कि शुक्रवार रात गांव में बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट करने का प्रयास किया था। वहां कुछ हाथ न लगने पर गांव के किनारे बसे बेगमश्री के घर को अपना निशाना बनाया और घटना को अंजाम दिया। गांव में कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस और सीओ के नेतृत्व में टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें