फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: कुत्ते के भौंकने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग गंभीर घायल, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 16 Feb 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

बकेवर थाना क्षेत्र में पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर सलेमपुर में पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर सलेमपुर निवासी अजीत सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में रहने वाले शिवा का पालतू कुत्ता उस पर भौंकने लगा। कुत्ता पहले भतीजी जानू को काट चुका है।
इसी बात की शिकायत लेकर वह शिवा के घर गया और कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा। इसी बात को लेकर शिवा व दुर्गेश पुत्रगण सुनील कुमार व श्यामा देवी पत्नी सुनील कुमार लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

इस दौरान बीच-बचाव करने आई पत्नी व पिता के साथ भी मारपीट  की। इसमें घटना में पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं। थाना पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर शिवा दुर्गेश कुमार पुत्रगण सुनील कुमार व श्यामा देवी पत्नी सुनील कुमार के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज अहेरी पुर गणेश गुप्ता के द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष से दुर्गेश पुत्र सुनील कुमार ने थाने में तहरीर दी है कि वह मंगलवार की देर शाम आग ताप रहे थे कि तभी मोहल्ले के ही एक कुत्ते को लेकर पड़ोस के लोग जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

जब उसने विरोध किया, तो मारपीट की। पुलिस ने दुर्गेश की तहरीर पर अजीत कुमार, गजेंद्र व किशन गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच सीओ भरथना विवेक जावला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें