फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मंदिर परिसर में बनाई मजार हटवाई, नशे में दो लोगों ने की शरारत

Sun, 06 Oct 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: मंदिर परिसर में मजार बनने की सूचना मिलते ही एसडीएम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजार हटवाई। बताया जा रहा है कि नशे में दो लोगों ने यह शरारत की है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में होता निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरारती तत्वों ने खंडेश्वरी चांदई माता मंदिर परिसर में मजार बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही एसडीएम व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मजार को तत्काल हटवा कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शनिवार सुबह किसी ने पोर्टल पर मंदिर परिसर में मजार बनाने की शिकायत दर्ज करा दी। मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मजार बनी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का कहना है कि उस पर देवी मां की छाया आ गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया है। नशे की हालत में उन्होंने शरारत की है। दोनों ने ईंट रखकर चादर चढ़ा दी थी। एसडीएम ने बताया कि मौके पर मजार को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें