फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में युवक की हत्या, सबूत मिटाने को गड्ढे में छिपाया था शव, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

फिरोजाबाद के युवक की सैफई के सेंगर नदी किनारे ग्राम लरखौर के पास गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध पर 16 जून को फिरोजाबाद के युवक की गला दबाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार रात सैफई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी वंशीराम ने सैफई थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसका भाई कुलदीप 16 जून 2026 से लापता है। इस संबंध में थाना एका में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में परिजनों ने सैफई क्षेत्र में 18 जून को मिले अज्ञात शव की तस्वीरों और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान कुलदीप के रूप में की। इसके बाद वंशीराम ने रंजीत यादव, पिंटू और प्रशांत यादव उर्फ तनू पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर रात रुकैया नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले के आरोपी नगला बरी से टिमरूआ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से से जा रहे पिंटू (28) निवासी ग्राम मुरारमऊ थाना जसवंतनगर और प्रशांत यादव उर्फ तनू (20) निवासी खुशालपुर थाना सैफई को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके साथी रंजीत यादव के मृतक कुलदीप की पत्नी से संबंध थे। इसी बात को लेकर रंजीत और कुलदीप के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर कुलदीप की हत्या की साजिश रची।

 
विज्ञापन

शराब पिलाकर की थी हत्या
आरोपियों ने बताया कि 16 जून को वे कुलदीप को अपने साथ ले गए और उसे अधिक शराब पिलाई थी। इसके बाद सैफई थाना क्षेत्र में सेंगर नदी किनारे ग्राम लरखौर के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव को गड्ढे में छिपा दिया था। इसके बाद वे मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में रंजीत यादव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें