फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: घर में घुसकर बकरी उठा ले गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Thu, 22 Dec 2022 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में तेंदुए के गांव में घुसने की घटना से हड़कंप मच गया। ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुआ एक बकरी उठाकर ले गया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ देखकर उनके होश उड़ गए।

 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में डिभोली गांव में ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुआ बकरी उठाकर ले गया। शोरशराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सेंक्चुअरी की टीम ने तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की पुष्टि की है। बुधवार रात सुशील मल्लाह के घर में रात लगभग 11 बजे जंगल की ओर से तेंदुआ घुस आया। उसने घर में बंधी बकरी को निवाला बना लिया।

विज्ञापन


बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुआ होने की जानकारी पर घरों से ग्रामीण निकल आए। गांव के लोग पूरी रात दहशत में सो नहीं सके।

सेंक्चुअरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिलने पर सुबह टीम के साथ जांच करने पर तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। टीमें कांबिंग कर उसकी तलाश कर रही हैं। इससे पहले डिभोली गांव के पास नदी की रेत में तेंदुए के पंजों के निशान दिखे थे। किसानों से अपील है वह जानवरों को घरों के अंदर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन


भोजन की तलाश में तेंदुआ बकरियों को निवाला बना रहा है। जानवरों के बाड़ों के पास देर रात तक आग जलाकर रखें। आहट मिलने पर किसी बर्तन से आवाज करें। इससे तेंदुआ भाग जाएगा। इस समय चंबल सेंक्चुअरी में 12 से अधिक तेंदुए होने का अंदाजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें