इटावा। तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने से जैन समाज नाराजगी है। भारत बंद के एलान के बाद बुधवार को समाज के लोगों ने जिले भर में प्रतिष्ठान बंद रखे। वाहन जुलूस और पैदल मार्च निकालकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अवनीश राय को सौंपा।
जैन समाज के लोग सुबह 10 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में एकत्र हुए। काली पट्टी बांधकर ध्वज लेकर जुलूस के रूप में निकले और शहर में प्रतिष्ठानों को बंद कराया। राजागंज चौराहा, छैराहा, तिकोनिया, चौगुर्जी, स्टेशन बजरिया, तकिया आजादगान, साबितगंज, रामगंज, बजाजा लाइन होते हुए लालपुरापहुंचे।
दोपहर करीब दो बजे लालपुरा जैन मंदिर से फिर जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल विशाल जैन, हैप्पी जैन ने कहा कि शास्वत जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। जैन समाज किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं करेगा। आकाशदीप जैन, रीतेश जैन, पप्पी जैन, बोनू जैन, अनिल जैन, राकेश कुमार जैन, महेश जैन रपरिया, कल्लू जैन, अभय कुमार जैन शामिल रहे।
भरथना, लखना, उदी व जसवंतनगर में भी जैनियों ने दुकानें बंद रखीं। भरथना में बुधवार सुबह लोग मोहल्ला बालूगंज में एकत्र हुए और नारेबाजी की। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ को सौंपा। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन नवयुवक मंडल भरथना के अध्यक्ष नीरज जैन, कोषाध्यक्ष दीपू जैन, मंत्री प्रमोद जैन, संत प्रकाश जैन, सत्येंद्र जैन, नीरज, कुलदीप, प्रवीण, भानु प्रसाद, आदि मौजूद रहे।
बकेवर में सकल जैन समाज के लोगों ने लखना में रैली निकालकर विरोध जताया। इस दौरान विनोद जैन, अशोक जैन, जयकुमार जैन, इंद्र कुमार जैन, शिवकुमार जैन, संजीव कुमार जैन आदि मौजूद रहे। उदी में भी विरोध-प्रदर्शन किया। जसवंतनगर में भी समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। एसडीएम ज्योत्सना बंधु को ज्ञापन सौंपा। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन, आराध्य जैन, चेतन जैन, सुरेंद्र जैन,वीरेंद्र जैन वीरू, बल्ले जैन, सत्यप्रकाश जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण कुमार जैन, आदि मौजूद रहे।