फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जमीन के विवाद में वृद्धा की मौत, छोटे बेटे ने बड़े भाई पर जहर देने का लगाया आरोप

Sun, 09 Aug 2026 01:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शहरिया में शनिवार को संदिग्ध हालात में 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर जमीन के विवाद में मां को जहर देने और घर के बाहर छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो किताब श्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शहरिया में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्धा किताब श्री की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए मां को जहर देकर घर के बाहर छोड़ने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

10 बीघा जमीन का विवाद

भरथना क्षेत्र के झिंदुआ निवासी अतेंद्र (छोटा बेटा) के मुताबिक, उसकी मां किताब श्री बुधवार को शहरिया स्थित बड़े बेटे फेरी सिंह के घर आई थीं। अतेंद्र का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले बड़े भाई ने पिता गंधर्व सिंह से जबरन 10 बीघा जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिसका मां लगातार विरोध कर रही थीं। अतेंद्र का दावा है कि इसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह बड़े भाई ने मां को जहर दे दिया और घर के बाहर छोड़कर चला गया।

इलाज के दौरान सैफई में मौत

अतेंद्र के अनुसार, घटना के बाद वृद्धा ने पड़ोसी के फोन से उसे जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई (उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय) रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार को वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और वृद्धा की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें