फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-कोटा एक्सप्रेस 21 फरवरी से चलेगी, गोमती समेत छह ट्रेनें का संचालन अभी भी बंद

Thu, 20 Feb 2020 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में 10 फरवरी से बंद चल रही इटावा-कोटा एक्सप्रेस 21 फरवरी से चलेगी। कोटा के पास चार रेलवे स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग होने के कारण दोनों ओर से ट्रेनें बंद कर दी गई थीं। ट्रेन बंद होने से कोटा, ग्वालियर से यात्रियों को अवध एक्सप्रेस से आना जाना पड़ रहा था। इटावा से गुजरने वाली पांच ट्रेन अभी बंद हैं। 
विज्ञापन


गोमती, आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, फरक्का, ऊंचाहार, महानंदा और तूफान एक्सप्रेस ट्रेनें दो से ढाई महीने पहले बंद कर दी गई थीं। कोहरे की वजह से इन ट्रेनों का संचालन स्थगित कर किया गया है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि बंद ट्रेनों के होली के पहले शुरू होने की संभावना है। 

ट्रेन यात्री चमन शर्मा ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस बंद होने से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली के लिए ये ट्रेन काफी सुविधाजनक है। इसके स्थान पर अन्य ट्रेनों को रोका जा रहा है लेकिन ये सूचना ट्रेन के आने से दस मिनट पहले ही दी जा रही है। इससे यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कानपुर कंट्रोल रूम से जिस ट्रेन को गोमती के स्थान पर रोकने का निर्देश मिलता है वही रोकी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें