फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, हाईवे पार करते हुए हादसा,  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 21 Nov 2025 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल के पैगूपुर गांव निवासी बुजुर्ग चौकीदार की शुक्रवार सुबह हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगूपुर निवासी श्यामकरन (70) गांव के पास पेट्रोल पंप चौकीदार थे। पेट्रोल पंप अभी शुरू नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे वह हाईवे की दूसरी ओर स्थित दुकान पर चाय पीने गए थे। हाईवे पार करते समय औरैया से इटावा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला इटावा सीमा में होने पर बकेवर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हादसे के मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें