फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जिला अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, बीमार युवती को कंधे पर लादकर ले गए परिजन

Wed, 22 Oct 2025 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कंधे पर उठाकर युवती को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा में जिला अस्पताल में बुधवार को मानवता उस वक्त शर्मशार हो गई जब एक बीमार युवती को इलाज के बाद स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों ने कंधे पर उठाकर अस्पताल के गेट तक पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बसरेहर क्षेत्र से एक बीमार युवती को परिजन बुधवार दोपहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती करने की सलाह दी। लेकिन अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने के कारण परिजनों को उसे कंधे पर उठाकर गेट तक ले जाना पड़ा।

अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने इस दर्दनाक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में अक्सर मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन इस बार हालात ने सरकारी व्यवस्थाओं की सच्चाई उजागर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें