हाईवे करीब एक घंटे तक बाधित रहा
आग लगने से चालक लवली उर्फ जसकीरत सिंह निवासी जिला सिरसा हरियाणा केबिन में फंस गया। आग की चपेट में आकर लवली की मौत हो गई। सूचना पर करीब एक बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नमक लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से हाईवे करीब एक घंटे तक बाधित रहा।